18 को लगेगा एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिले के समस्त विकासखंडों सहित देवा विकासखंड में 18 अप्रैल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पर ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आयुष्मान भारत ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में ब्लॉक के समस्त जनमानस को अपनी अपनी बीमारियों को दिखाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है की आजादी का अमृत महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाना है जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं का संदेश पहुंचाना है। साथ ही मेले में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं टेली-कंसल्टेशन, स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं निःशुल्क, जाँच निःशुल्क दवाईयां एबीएचए (स्वास्थ्य आईडी) आयुष्मान भारत कार्ड मधुमेह उच्च रक्तचाप मुंह का कैंसर मोतियाबिंद की जाँच आदि बीमारियों का ध्यान दिया जाएगा और लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा उपरोक्त जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ राधेश्याम गौड़ ने दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!