आधा दर्जन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा रविवार को थाना सुबेहा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 62/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित 06 अभियुक्त जिसमें हरिवन्दर सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र सत्यनाम सिंह निवासी उसरा मजरे अवशेरगढ़ थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी, रामकरन सिंह पुत्र मानसिंह, अंकित सिंह पुत्र रामकरन सिंह, आलोक सिंह पुत्र रामकरन सिंह, अतुल सिंह पुत्र रामकरन सिंह निवासीगण पूरे पंडित मजरे थलवारा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, अजय सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी पूरे कुबेर मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को कमेला बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस टीम थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, उ.नि. लालजी यादव, उ.नि. संतोष कुमार त्रिपाठी, हे.का. सौरभ सिंह, हे.का. रमाकान्त पटेल, का. मो. हारुन, का. विकास सिंह, का. संजय विश्वकर्मा, का. सुमित कुमार मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!