एएचटीयू की मासिक बैठक सम्पन्न

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। सोमवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई/एएचटीयू द्वारा पुलिस लाइन्स सभागार में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी अपराध की अध्यक्षता में किया गया। जनपद में बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न विभागों से आमंत्रित प्रतिभागियों ने व जनपद में विशेष किशोर पुलिस इकाई व एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा समस्त थानों पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो पर हुये कार्याे की समीक्षा की गयी। बैठक में क्षेत्राधिकारी लाइन सुमित त्रिपाठी, चिकित्सा विभाग से डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति से राजेश शुक्ला, क्षम विभाग से शरद व कंचन वर्मा आदि मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!