जैदपुर की सरकारी भूमि कर रही है बाबा के बुल्डोजर का इंतजार!

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी तस्कर के अवैध कब्जे पर जब से चला है बाबा जी का बुल्डोजर तब से कस्बे की जनता बुल्डोजर के इंतिजार में है। जैदपुर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कब चलेगा बाबा का बुल्डोजर। जैदपुर में कई किमती जमीनों पर अवैध रूप से दबंगों ने कब्जा कर रखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जैदपुर में इस समय सरकारी जमीनों पर बहुत ही व्यापक रूप से कब्जा है और दबंग लोग अपने कब्जे को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह की हथकण्डे अपना रहे हैं। अगर सरकारी जमीन दबंगों से खाली हो जाये तो कस्बे में रहने वाले गरीब परिवारों के रहने के लिए एक आशियाना बन सकता है और सरकार की नीति आम जनता तक पहुंच सकेगी। कई दबंगों ने तो सरकारी भूमि को बेच बेचकर 10 रुपए के स्टांप पर बेंच दिया है। अपना आलीशान मकान बना रखा है और कई जगह कृषि योग्य भूमि खरीद ली है।  सूत्रों से पता चला है कि कस्बा जैदपुर में गंभीर अपराधि जिन पर हत्या जानलेवा हमला जैसे मुकदमें दर्ज हैं जो जनता से धोखाधड़ी करके अपने आपको ज़मीन का मालिक दिखाकर सरकारी ग्राम समाज की जमीन। चारागाह भूमि को बेंच दिया है

सरकारी जमीनों को अपनी जमीन बताकर लगातार बिक्री कर रहा है, कुछ जमीन बेच भी चुका है और उस जमीन पर अवैध रूप से मदरसा संचालित कर रहा है। मामला प्रकाश में जब आया जैदपुर के ने सरकारी जमीन का बैनामा कर दीया और वो दाखिल खारीज करने स्थानीय लेखपाल के पास पहोंच गया मौके के लेखपाल ग्राम समाज की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकवा दिया है किन्तु उपरोक्त शातिर ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर अपनी दुकान संचालन कर रहा है जैदपुर क्षेत्र के कई सफेदपोशों जनता को जमीन का लालच देकर उनकी शह पर खुद लगातार कब्जा करके ग्राम समाज की भूमियों को खुर्दबुर्द कर रहा है। जिसकी शिकायत भी गांवा वालों ने किया है। पर अभी तक माफिया पर अधिकारियों ने कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई माफिया खुलेआम धमकी देते हैं कि अगर किसी ने हमारे खिलाफ आवाज उठाई तो उसको ऐसा मुकदमे फंसेगे कि जिंदगी भर बर्बाद हो जाएगी

अवैध कब्जेदारों के विरोध कस्बावासियों ने खोला मोर्चा

जैदपुर देहात के प्रधान तव्वाब अंसारी ने भी प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से कस्बे की सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की सम्पत्तियों पर बुल्डोजर चले। वही अफसाना बानो पुत्री मोहम्मद रसीद पत्नी मोहम्मद फिरोज निवासिनी मोहल्ला शाह कटरा, कस्बा व थाना जैदपुर, ने आफजाल उर्फ अफजालुर्रहमान के अवैध रूप से संचालित मदरसे व सरकारी भूमि बेचने के सम्बंध मंे जिलाधिकारी के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जेदारों की भूमियों पर बुल्डोजर चलाने की मांग की है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!