खण्ड विकास अधिकारी गौवंश आश्रय स्थल प्यारेपुर सरैंया का स्थलीय निरीक्षण कर…….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने बुधवार को गौवंश आश्रय स्थल प्यारेपुर सरैंया का स्थलीय निरीक्षण कर बेजुबान पशुओं को गर्मी से बचने के उचित प्रबंधन के साथ साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिये।
गौशाला में मौजूद पशुओं की जानकारी लेते हुए सचिव को निर्देशित किया कि पशुओं को खाने के लिए हरी घास, भूसा, चोकर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने वहां पर बीमार पशुओं की भी जानकारी ली तथा आश्रय स्थल में मौजूद तालाब के आलावा पशुओ को पानी की उपलब्धता के निर्देश दिये तथा गौशाला में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने के अलावा निराश्रित गोवंशों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिये।बीडीओ डॉ0 सँस्कृता मिश्रा ने गौरक्षकों से कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि आप लोग गौवंश की सेवा कर रहे है पशुओ के चारे पानी मे किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। गौशाला की साफ सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने प्रत्येक 15 दिन पर करहा लगाकर सफाई कराने के लिए कहा। ग्राम प्रधान इन्दु कुमार ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन पर अभियान के रूप में गौशाला की सफाई कराई जाती है।
ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में गौशाला में 84 पशुओ को संरक्षित किया गया है। जिन्हें भूंसे के आलावा हरा चारा एव चोकर दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश, ग्राम प्रधान इन्दु कुमार सहित पशु रक्षक मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

