बच्चे कर रहे मनरेगा मे मजदूरी, दरियाबाद मे नियम कानून ताक पर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट बाराबंकी। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ चाहें जितना सख्त होने का ढिंढोरा पीटे लेकिन विकासखंड दरिया बाद में उस ढिंढोरे की आवाज की गूंज नहीं सुनाई देती है। खंड विकास अधिकारी दरिया बाद की तूती बोलती है या बड़े स्तर पर पहुंच पकड़ हैं। जिसके कारण विकास खंड दरिया बाद पूरी तरह से अराजकता का अड्डा बना हुआ है सफाई कर्मियों को खुली छूट देकर गंदगी का अंबार लगा देना दरिया बाद में आम बात है। ताजा मामला बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। जिसमें जिनके हाथों में किताब और खिलौने होने चाहिए उन हाथों में फावड़ा और मसाले के तसला स्थापित हैं, नाबालिग से काम करवाना अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन दरिया बाद में तो वीडीओ साहब की निगरानी में अवैध कार्यों का ढेर लगा हुआ है जिसकी बानगी ग्राम पंचायत पहरूपुर में देखने को मिली जहां पर नाबालिग का पंचायत भवन निर्माण में मजदूरी करने का फोटो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना दरिया बाद ब्लाक में पूरी तरह संवेदनहीनता की भेंट चढ़ गई है। तमाम विभागीय नियम कानून व प्रतिबंधों के बावजूद ताक पर रखकर दरिया बाद ब्लाक में खुला खेल किया जा रहा है। इसका आलम यह है कि ब्लाक के पहरूपुर गांव में ग्राम सचिवालय मे जाब कार्डधारकों के बजाए नाबालिक बच्चे से कार्य का फोटो वायरल हो गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!