गांव में नहीं हुआ विकास आस लगाए बैठे ग्रामीण

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जैदपुर बाराबंकी हरक ब्लॉक के ग्राम पंचायत वजीउददीन पुर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है प्रधान ने किसी प्रकार का पंचायत में काम नहीं किया है ग्रामीणों का कहना है प्रधान दबंग किस्म का इंसान हैं कोई समस्या लेकर जाओ तो साफ मना कर देता है ग्रामीणों ने बताया एक समस्या 10 बार लेकर गए लेकिन प्रधान टालमटोल करते हैं प्रधान के सामने किसी की कहने की हिम्मत नहीं होती जब से सीताकांत विश्वकर्मा प्रधान बने गांव में कोई विकास नहीं हुआ है ग्रामीणों से जब पूछा गया तो सर्वेश कुमार सूरदास ने बताया कोई भी समस्या प्रधान सुनने को तैयार नहीं है जबकि हमारा मकान भी नहीं बना हुआ है हमारी छत टपकती रहती है और भी तमाम आरोप लगाते हुए गांव वालों ने बताया सफाई कर्मी एक एक महीना गांव में नहीं आते ग्रामीण का कहना है जब इसकी शिकायत प्रधान से करते हैं तो बोलते हैं कि उसके नंबर पर बात कर लो मेरे पास इसकी शिकायत लेकर मत आओ नाली खड़ंजा ना पानी कोई व्यवस्था नहीं है और जो भी नालियां बनी हुई है उनकी सफाई ना होने से मच्छर पनप रहे हैं जिससे डेंगू जैसी भयानक बीमारियां फैल रही हैं जो भी सामुदायिक शौचालय बना हुआ है उन में ताले लगे हैं ग्राम पंचायत में सचिवालय बना हुआ है उसकी भी जर्जर हालत में पड़ा है प्रधान के पास जब शिकायत लेकर ग्रामीण जाते हैं तो प्रधान साफ मना कर देते हैं इस मामले में जब सफाई कर्मी से बात की गई तो उसने कहा हम नहीं जाते है दूसरे को भेज देते हैं इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिम्मेदार अधिकारी मौन है यहां इस ग्राम पंचायत की जांच नहीं करने आते हैं इस गांव के लोग आज भी आस लगाए बैठे हैं कि हमारी ग्राम पंचायत का विकास किया जाए क्या इस भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार में भोली भाली गांव की जनता के मंसूबों पर पानी फिरता रहेगा l

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!