केबिल की चपेट में आने से कीमती भैंस गम्भीर…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़वा ग्वारी में कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे लोगो के क्षतिग्रस्त केबिल की चपेट में आने से एक कीमती भैंस गम्भीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने थाना सफदरगंज में अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगो की शिकायत की है।
गोड़वा ग्वारी निवासी अवधेश पुत्र मैकूलाल ने थाना सफदरगंज में तहरीर देकर गांव के ही दिनेश पुत्र कुँवर बहादुर व राधेश्याम पुत्र पृथ्वीपाल पर आरोप लगाया है कि उक्त लोग अपने घरों में कटिया लगाकर बिजली जलाते है तथा केविल क्षतिग्रस्त होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। शनिवार की सुबह मेरा पुत्र सत्यम जानवर लेकर जा रहा था कि एक मेरी आठ माह की गाभिन कीमती भैस कटे हुए केबिल की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!