बाराबंकी। शानिवार को नगर पालिका परिषद बाल्मीकि नगर वार्ड के सभासद प्रेमचंद की माता जी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में एवं सभासदों व अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में एक शोक सभा की गई, जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ष्ज्ञानूष्, पंकज मिश्रा, सादिक हुसैन, शील प्रकाश शुक्ला (बाबुल), संजय जयसवाल, मोहम्मद फैसल, आलोक वर्मा, मोनी शर्मा, पवन शुक्ला, योगेंद्र पाठक, विमल सिंह चौहान, जितेंद्र श्रीवास्तव, रवि कनौजिया सहित कई सभासद व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

