महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर अंतर्गत एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर लाया जा रहा था तभी रास्ते मे ही अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस पर तैनात ई एम टी ने अपनी सूझ बूझ से एम्बुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया फिर उसे सी एच् सी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया जहाँ पर जच्चा व बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। पूरा मामला कोतवाली टिकैतनगर के ग्राम क़स्बा इचौली निवासनी 25 वर्षीय संजू देवी पत्नी संतोष का हैं जो की शुक्रवार शाम सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिवारजनों द्वारा इमरजेंसी नम्बर 102 पर मदद मांगी गई, जिसके बाद मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के चालक प्रमेश मिश्रा व ई एम टी राहुल तिवारी प्रसव पीड़ित महिला को अपने साथ लेकर सी एच् सी के लिए रवाना हुए ही थे कि रास्ते मे ग्राम क़स्बा इचौली के समीप ही संजू देवी की प्रसव पीड़ा अत्यधिक तेज हो गई, महिला को तड़पते हुए देख ई एम टी राहुल तिवारी ने अपनी सूझ बूझ से एम्बुलेंस में मौजूद आशा संध्या देवी के सहयोग से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। ततपश्चात महिला को सी एच् सी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया, जहाँ जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ होने की बात कह शुक्रवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!