बाराबंकी। जिला एवं सत्र न्यायालय बाराबंकी के परिसर से आज दिन दहाड़े अधिवक्ता की मोटरसाइकिल से शातिर चोर अगला पहिया खोल कर उठा ले गए। कचहरी परिसर में चोरी होने से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला चौकी सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले का लिया संज्ञान।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता आकाश कुमार यादव ग्राम बीकापुर पोस्ट मलकपुर थाना देवा जिला बाराबंकी रोज की भांति आज अपने सीनियर अधिवक्ता प्रमोद कुमार यादव के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचे और अपना वाहन संख्या यूपी 41 यू 5572 को कोर्ट नंबर 11 के पीछे खड़ा कर दिया था। शाम करीब 4:00 बजे जब जाने के लिए गाड़ी देखा तो उसका अगला पहिया गायब था। आकाश यादव ने बताया कि सिक्योरिटी की लापरवाही से उक्त घटना घटी है जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वही इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कार्रवाई की जा रही है। मौके पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी को जांच हेतु भेज दिया गया, जल्दी खुलासा किया जाएगा।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

