बदायूं मेरठ हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की जबरजस्त भिड़ंत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र हाईवे पर तड़के सुबह जरीफनगर थाने से चंद कदम दूरी पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिस में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व रोडवेज बस की इतनी जबरजस्त टक्कर हुई कि जिस में टैक्टर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिस में ऋषि पाल, दूसरा रायसिंह गांव निवासी बस्तोई सीकरी, तीसरा छोटे गांव जरीफनगर निवासी को तत्काल मौके पर मौजूद पीआरवी 112 की मदद से दहगवां सीएचसी पहुंचाया गया सभी घायलों को दहगवां के सीएचसी में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर किया ।

ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग ट्रैक्टर ट्राली से लेहटा का भूसा बेचने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में जबरजस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बट गया और ट्रैक्टर पर बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि जरीफनगर हाईवे पर सामने से आई तेज रफ्तार बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस यूपी 14 एच टी 3477 से भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि ट्रैक्टर तीन हिस्से में में हो गया था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!