जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स का अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली समाज सेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के फेडरेशन 5 यूनिट 7 के ग्रुप जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स का अधिष्ठापन समारोह नगर के मधुबन होटल में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ फेडरेशन फाइव के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण अवतार गुप्ता,स्पेशल कमेटी मेंबर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन डॉ सुधा चौधरी,पूर्व अध्यक्ष फेडरेशन फाइव पदमा भार्गव तथा यूनिट डायरेक्टर डॉ मधुपमा वार्ष्णेय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स की नई कार्यकारिणी में निशांत गोयल अध्यक्ष,अनुपम वार्ष्णेय सचिव,रविंद्र मोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशांत गोयल को पिन लगाकर कार्यभार सौंपा। निशांत गोयल ने कहा की विगत वर्षों में कोरोना वायरस के कारण ग्रुप के समाज सेवा के कार्यों में जो शिथिलता आ गई थी उसे हम नई ऊर्जा के साथ दुगुनी रफ़्तार से पूरा करेंगे। मंच संचालन संदीप गुप्ता ने किया। बाहर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर ग्रुप के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य सौरभ गुप्ता, अमित बाबू,मनोज यादव, नितिन गुप्ता,शिविन अग्रवाल,अमित अग्रवाल, मुकेश यादव,मयंक अग्रवाल, साहू सावेद्र,मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

