न्याय पंचायत स्तरीय मासिक संकुल बैठक संपन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़ बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा के दिशा निर्देश पर न्याय पंचायत खरसतिया में न्याय पंचायत स्तरीय मासिक संकुल बैठक का आयोजन पू.मा. विद्यालय घरकुइयाँ में किया गया। जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी ने अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में नवीन नामांकन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने हेतु हाउस होल्ड सर्वे को पूर्ण मनोवेग से करने के लिए सभी शिक्षक,शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों को प्रेरित किया, साथ ही विद्यालयों में पहले से पंजीकृत सभी छात्रों को वैरिफाई करने के पश्चात नवीन नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकृत करने में आने वाली समस्याओं का निराकरण भी किया। ए.आर.पी. रत्नेश यादव ने पूर्व निर्धारित एजेंडे के सभी बिंदु के प्रगति की समीक्षा एवं चर्चा की। इसके बाद शिक्षक संकुल लक्ष्मी खरे ने 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन, निपुण भारत मिशन ,चहक कार्यक्रम की प्रगति,शिक्षक संकुल वेद बाजपेई ने प्रेरक लक्ष्यों के सापेक्ष प्रेरणा तालिका में बच्चो की मैपिंग की प्रगति के बारे चर्चा की। न्याय पंचायत खरसतिया के शिक्षक सत्यदेव सिंह ने न्याय पंचायत खरसतिया के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 94/87 दिवस का खाद्यान्न वितरण,128/121 दिवस का मध्यान्ह भोजन परिवर्तन हस्तांतरण, खेल कूद सामग्री का क्रय उपभोग,कंपोजिट ग्रांट उपभोग, शिक्षक संकुल सुनैना एवं रमाकांत ने कोविड टीकाकरण की प्रगति एवं अवशेष आधार नामांकन की प्रगति के बारे में चर्चा की तथा सभी विद्यालयों से सभी वांछित प्रमाण पत्रों के संकलन के साथ मासिक संकुल बैठक का समापन हुआ।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

