डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बुधवार को उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री नेे जनपद में पहुंचने पर सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। डीआरडीए गांधी सभागार में जिलाधिकारी द्वारा उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिन्ह भंेटकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले। उपायुक्त मनरेगा द्वारा बताया गया कि मनरेगा योजनान्तर्गत 2021-22 में 48224 परिवारों को 100 दिवस रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 29823 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 61.84 प्रतिशत है, जिसमें जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने में जनपद की उपलब्धि अब तक का सर्वाधिक है। उपमुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि जनपद बाराबंकी में 15 विकास खण्ड है जिसमें से प्रत्येक ब्लाक से 10 ग्राम पंत्रायतों का चयन करके गांव के विकास के लिए एक अच्छा सा प्रोजेक्ट तैयार करें, इसके लिए अच्छी कार्यशैली के ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकरी व खण्ड विकास अधिकारी का चयन करना होगा, जो पूर्ण मनोयोग के साथ जिले का विकास कर सके। जिससे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मिल सके। प्रधानमंत्री सड़क योजना की भी समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि मीटर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत न प्राप्त हो। विद्युत विभाग के अभियन्ता यह सुनिश्चित करें कि मीटर रीडर द्वारा रीडिंग सही फीड की जाये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि छुट्टा पशुओं को गौ आश्रय केंद्र पर पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाये। गौ आश्रय स्थलों पर जानवरों के लिए हरा चारा, पानी व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का किसी प्रकार का अभाव न हो। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का विकास करने के सम्बन्ध में कहा कि प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवरों का विकास किया जाना है। सरकार द्वारा प्रत्येक लोक सभा में 75 अमृत सरोवरों केसाथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर के विकास का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिला पंचायत अपने जनपद में पांच अमृत सरोवरों का निर्माण करायेगी तथा प्रत्येक क्षेत्र पंचायत अपने क्षेत्र में तीन अमृत सरोवर का निर्माण करेगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम नवाबगंज सुमित यादव, परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया, जिला विकास अधिकारी अजय पाण्डेय, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

