ईद पर बाजार हुआ गुलजार, लोगों ने की जमकर खरीदारी। वहीं बड़ी संख्या में लोग चांद रात की खरीदारी का भी इंतजार कर रहे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ नजर आने लगी है। वहीं खान-पान का सामान भी घरों पर इकट्ठा किया जाने लगा है। सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के अलावा कास्मेटिक की दुकानों पर है। वहीं बड़ी संख्या में लोग चांद रात की खरीदारी का भी इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार को शहर का बाजार इदु-उल फितर के त्योहार को लेकर गुलजार दिखाई दिया है। सहसवान के बाजार विल्सनगंज,अकबराबाद चौराहे,पठान टोला,नवादा चौराहे तथा बदायूँ मे घंटाघर, प्रेम मार्केट, चूना मंडी, खैराती चौक, तहसील बाजार, नेहरू चौक, पंजाबी मार्केट, छह सड़का रोड़, बड़ा बाजार, टिकटगंज सहित बाजार में दिन भर खरीददारी देखने को मिली है। यहां घरेलू तैयारियों के साथ कपड़ों आदि की खरीददारी की गई। शहर के बाजार में मुस्लिम युवक व महिलाओं ने नए कपड़ों की खरीदारी की वहीं बच्चों को रेडीमेड कपड़े दिलवाए गए। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर सामान खरीदा। देहात क्षेत्र के गांवों से भी भारी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर सामान खरीदा। इसके अलावा सूतफेनी, सिवइयां भी जमकर खरीदी गई। घरेलू मसाले एवं अन्य सामान की खरीददारी की है।
(जूतियों का दिख रहा क्रेज)
शहर के अलग-अलग बाजार में तमाम प्रकार की जूता, चप्पल बिक रही हैं लेकिन जूतियों की डिमांड अलग दिखाई दे रही है। युवतियां हो या फिर युवा और बुजुर्ग हों ईद को लेकर जूतियों की खरीदारी खूब कर रहे हैं। घंटाघर पर आकर कई लोग तो अपनी पंसद की जूतियां बनवा रहे हैं।
(कुर्ता पायजामा के साथ ईरानी हिजाब की मांग)
इदु-उल फितर के त्योहार पर बदलते दौर में डिजाइनर-रंगीन चिकन के कपड़ों की डिमांड बाजार में बढ़ी गई है। कशीदाकारी किये कुर्ते एवं पायजामे की डिमांड अधिक दिख रही है। युवतियों एवं महिलाएं नेटवर्क, प्लाजों विद लौंग, प्लाजों विद लौंग, कुर्ता साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज एवं ईरानी हिजाब की खरीदारी कर रही हैं। उधर, युवाओं को साधारण कुर्ते नहीं बल्कि डिजाइन लुक वाले पठानी कुर्ते, बेस कोट, कांटन एवं लीलन के कुर्ते पायजामे अधिक भा रहे हैं। बच्चों को पठानी सूट, पायजामे कुर्ते, छोटी लड़की फ्रॉक, गाउन खरीदने की जिद करती नजर आ रही हैं।
(दर्जी करने लगे सिलने से इंकार)
पाक रमजान माह समाप्ति की ओर है। चांद दिखने के अनुसार आगामी तीन मई को ईदु-उल फितर का त्योहार मनाया जाना है। इसके लिये ईद पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते सबसे अधिक भीड़ कपड़े की दुकानों पर दिखी है। सिलाई करने वाले कारीगर अब नए कपड़े सिल पाने से इंकार कर रहे हैं। उनके पास पहले से ही काफी काम है।
(ईद पर दिख रही मंहगाई)
ईद के त्योहार पर महंगाई का असर भी देखने को मिला। पिछले साल ईद पर सूतफेनी के दाम 80 रुपए प्रति किलो थे लेकिन इस बार 120 रुपए तक दाम पहुंच गए। इसी प्रकार सिवइयां 50 रुपए से डेढ़ गुना 75 रुपए तक में बिकी। मखाना 550 रुपए से बढ़कर 800 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। बनारसी सिवइयों के दाम 70 से 120 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। डेढ़ गुना तक बढ़ी कीमतों से लोगों ने कम सामान खरीदकर त्योहार मनाने का निर्णय लिया है।
(रात की बिजली कटौती बन रही मुसीबत)
ईद की खरीदारी में दुकानदार दो साल बाद रौनक से खुश हैं, लेकिन इस वक्त चरम पर गर्मी के कारण बाजार में दोपहर के वक्त सन्नाटा छा जाता है। वहीं सुबह शाम भीड़ शाम ढलने के बाद बिजली कटौती हो जाने से दुकानदारों को दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ रहीं हैं। इससे वह काफी नाराज नजर आए।
(कच्ची नमकीन की डिमांड)
ईद के त्योहार को लेकर सेबइयां ही नहीं कच्ची और तली हुई नमकीन की भी खरीदारी भी की जा रही है। इन दिनों चाहे नेहरू चौक हो या फिर खैराती चौक हो सभी जगह कच्ची व रंगीन नमकीन डिमांड है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!