श्रम दिवस पर उत्तर प्रदेश के साढ़े 11 लाख पेंशनरों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, जानें क्या मिलेगा फायदा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम दिवस पर यूपी के साढ़े 11 लाख से अधिक पेंशनरों को ईज ऑफ लिविंग की बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने इस दौरान लखनऊ के लोकभवन स्थित सभागार में पेंशनरों के लिए बनाई गई ऑनलाइन सेवा पोर्टल का शुभारंभ भी किया। सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल https://epention.up.nic.in की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 31 मार्च 2022 को रिटायर हुए 1220 पेंशनरों के खातों में पेंशन हस्तांतरित की। सीएम योगी ने यहां पर श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी ओर से प्रदेश की उन्नति में दिये गये योगदान के लिए आपका पेंशनभोगी के रूप में नहीं पेंशनयोगी रूप में सम्मान होना चाहिये

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!