गलत आचरणो के कारण मंदिर से भगाया गया बाबा मंदिर पर ज़बरन कर रहा कब्जा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनेरा गांव स्थित हनुमान मंदिर कुटी का है। जिस पर 10 वर्षों से गांव के ही बाबा रमेश दास पूजा पाठ करते चले आ रहे हैं। तो वहीं 10 वर्षों का समय बीत जाने के बाद पूर्व पुजारी बाबा ब्रह्मचारी दास शुक्रवार शाम अपनी चेली के साथ आकर जबरदस्ती कुटिया पर कब्जा करने लगे। जिस पर पुजारी रमेश दास ने विरोध करते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की जिससे मामला थाने पहुंचा। जिसकी जानकारी होते ही गांव के सैकड़ों लोग थाने पर जमा हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप वर्मा ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व पुजारी ब्रह्मचारी दास एक महिला को भगा लाए थे और अपनी चेली बना लिया था जिस पर ग्रामीणों ने ब्रह्मचारी दास को गलत आचरणों के चलते उनकी चेली सहित मंदिर परिसर से भगा दिया था और तभी से बाबा रमेश दास पूजा पाठ करते चले आ रहे हैं इस संबंध में थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मंदिर पर पुजारी बाबा रमेश दास जी है जिस पर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण भी सहमत हैं और पूर्व पुजारी अपनी चेली के साथ सुबह अपनी मर्जी से चले जाएंगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!