पति ने अपनी ही पत्नी के साथ दुष्कर्म कराया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
सहसवान। पति ने पत्नी को जंगल में ले जाकर दूसरे व्यक्ति से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करा दिया पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है दूसरे की तलाश में जुटी हुई है कोतवाली पुलिस
घटना रविवार दोपहर 1 बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है उसका पति उसे नानी के घर ले जाने की बात कह कर बाइक से जंगल में ले गया वहां जाकर फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ बुलाए व्यक्ति थे दुष्कर्म कराया उसके बाद पति ने 112 पुलिस को डायल कर पुलिस को बुला लिया और दो लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को गुमराह करने लगा सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फसाने का प्रयास कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा ही बुलाए व्यक्ति द्वारा किया गया है जिससे उसका पति अच्छी तरह पहचानता है जिसे सामने आने पर ही पहचान सकती है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पति को हिरासत में ले लिया दूसरे अज्ञात व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

