बच्चों को किसी ना किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए: ज्ञानू कार्यषाला में बोले नगर पालिका के सभासद
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। खेल हमें तंदरुस्त जीवन ही प्रदान नहीं करते बल्कि अनुशासन तथा सहनशीलता का पाठ भी पढ़ाते हैं। इसलिए बच्चों को किसी ना किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए। यह बात के.डी सिंह बाबू की जन्मशती पर प्रत्येक माह आयोजित होने वाले कार्यशाला के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कही। सोमवार को नगर के गांधी भवन में आयोजित कार्यशाला में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव को आना था। लेकिन स्वाथ्य खराब होने के कारण उन्होंने अपने प्रतिनिधि सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह को भेजकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान श्री ज्ञानू ने पुलिस लाइन चौराहा स्थित के.डी सिंह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गांधी भवन में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि के.डी सिंह बाबू में खेल की प्रतिभा के साथ साथ अनुशासन का एक लंबा अध्याय भी था। वह हॉकी ही नहीं बल्कि क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने खेल के जरिए बाराबंकी का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। श्री ज्ञानू ने कहा कि नगर पालिका के.डी सिंह बाबू की जन्मशती पर उनके आवास की ओर जाने वाले मार्ग का सुंदरीकरण कराएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन स्थित के.डी सिंह बाबू की प्रतिमा पर उनका जीवन वृत और उपलब्धियों का शिलापट लगवाया जाएगा साथ ही एक हाई मास्क लाइट भी लगवाई जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई, संरक्षक राजनाथ शर्मा, विनय कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, मजीब अहमद, विजय अवस्थी, अनिल गुप्ता, अजीज अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद, निसार अहमद, डॉ विक्रम सिंह, आर्यन, अखलाक अंसारी, मो समद, अयाज़ अंसारी, महफूज अंसारी, दीपक, तौसीफ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

