एक लड़की दो परिवार को चलाती है: शमशेर अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विकास खण्ड पूरेडलई अन्तर्गत हनसा हाजी तुफैल अहमद इंटर कॉलेज नदाईमऊ बारिनबाग में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टिकैतनगर एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्री सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिका का बड़ा होना अति आवश्यक है। क्योंकि एक लड़की दो परिवार को चलाती है। बच्चों की प्रथम पाठशाला परिवार होता है और परिवार में माता बच्चों की अध्यापिका है। जब वह बच्चों को अच्छे संस्कार देती है तो परिवार अपने आप सुधर जाता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि पुलिस आपके साथ हैं जब भी आपको आवश्यकता लगे आप 112 डायल करो पुलिस आपकी मदद करेगी। बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए उनकी समस्याओं को तुरंत निदान करना चाहिए। आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए पढ़ो बेटियों बढ़ो बेटियों उन्होंने अपरिचित व्यक्ति के सामने आ जाएं ना कुछ ले और अपने परिवार में कोई बाइक चलाए तो हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहे। वहीं सीएचसी टिकैतनगर केयर्स काउंसलर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिक्षा विभाग से बीआरसी जगदीश कुमार मिश्र ने कहा हर बच्चों को पढ़ने का अधिकार है हर बच्चे पढ़ें उसके लिए विभाग से जो मदद होगी वह हम लोग करेंगे। चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 टोल फ्री नंबर के बारे में जागरूक किया। वहीं उपकेन्द्र समन्वयक अवधेश कुमार ने संस्कार ही अपराध खत्म कर सकते हैं। सरकार नहीं उन्होंने साइबर क्राइम, बाल तस्करी, गुड टच, बैड टच के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के अध्यापक उमेश कुमार, रवि शंकर, अनीता, नीलम श्रीवास्तव के अलावा चाइल्डलाइन टीम सदस्य अखिलेश कुमार, राम कैलाश आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी 

Don`t copy text!