सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत। परिवार मे मचा कोहराम। साली की शादी में शामिल होने गए थे दोनों, वापस लौटते समय बोलेरो ने मारी टक्कर।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साले-बहनोई की मौत हो गई। बहनोई कासगंज जिले का रहने वाला है। आधी रात को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 2 मौतों से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा उझानी कोतवाली इलाके में कछला के पास हुआ। कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य इलाके के गांव घबरा में रहने वाला योगेंद्र (28) गुरुवार को अपने साले सतीश निवासी गांव मौजूदा के साथ चचेरी साली के लग्न समारोह में शामिल होने गया था। वहां से आधी रात को दोनों वापस घर लौट रहे थे। लोगों का कहना है कि बाइक के आगे डंपर था, जबकि पीछे से बोलेरो आ रही थी। बोलेरो के ड्राइवर ने जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिश की और बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, जेब में मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त की और परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। परिजन भी दूसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा लिखा जाएगा। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन का पता लग सके। हादसे की खबर सुनकर परिवार मे कोहराम मचाअ हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!