टीनशेड की छांव में होगी जेल मे बंद अपनों से मुलाकात। जिला कारागार में बनेगा 30 मीटर लंबा व 20 मीटर चौड़ा टीनशेड, अभी तक धूप में अपनों से मिलते थे बंदी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। अब जिला कारागार में निरुद्ध कैदी व बंदियों से मुलाकात को आने वाले लोगों को धूप की तपिश नहीं झेलना पड़ेगी। वजह है कि यहां अब टीनशेड डाला जाएगा और उसमें ठंडे पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि मुलाकाती गर्मी से निजात पा सकें। जेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आने वाले दिनों में यह व्यवस्था अमल में लाई जानी है।

बता दें, 529 कैदी व बंदियों को रखने की क्षमता वाली जेल में मौजूदा वक्त में लगभग 1,200 कैदी व बंदी निरुद्ध हैं। आम दिनों का आंकड़ा यही रहता है, क्योंकि कुछ जमानत पर रिहा होते हैं तो कुछ की गिरफ्तारी के बाद उन्हें यहां भेजा जाता है। इन बंदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध भी कोरोना काल के बाद हट चुका है। चूंकि इन दिनों गर्मी का मौसम है, ऐसे में मुलाकातियों को खुले आहते में बंदियों से मिलना पड़ता है। तपती धूप में लोग पसीना-पसीना होते दिखते हैं। वहीं बारिश के दिनों में अचानक बूंदाबांदी के कारण मुलाकातियों का भीगना लाजिमी है। अब जो टीनशेड जेल में डाला जाएगा, उसकी लंबाई 30 मीटर होगी और चौड़ाई 20 मीटर। इसमें बेंच भी डाली जाएंगी। मुलाकातियों को ठंडे पानी की भी व्यवस्था होगी। फिलहाल घड़े का पानी पिलाने की व्यवस्था चल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यहां वाटर कूलर सिस्टम भी लगेगा। जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया, वाटर कूलर की व्यवस्था के लिए समाजसेवी संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा है। कुछ संस्थाओं ने हामी भी भरी है। उम्मीद है जल्द यह व्यवस्था जिला कारागार में हो जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!