मनी ट्रांसफर अपने ग्रहको के लिए हर वर्ष कोई स्कीम चलाता है लकी ड्रा स्कीम
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी रमजान मुबारक के पवित्र माह में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर अपने ग्रहको के लिए हर वर्ष कोई स्कीम चलाता है। इसबार ग्रहकों के लिए लकी ड्रा स्कीम चलाई थी। जिसमें हर सप्ताह इंडिया लेवल पर दिल्ली में ड्रा किया गया। जिसमें जैदपुर कस्बे की एक महिला कस्टमर को इंडक्शन चूल्हा ड्रा के माध्यम से ईनाम में मिला है। जिसको कंपनी के अधिकारियों ने ज़ैदपुर ऑफिस में पहुँचकर सम्मानित करके दिया।
वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर विदेश में काम करने वाले लोगों के लिए अपने देश में पैसे भेजने का सबसे आसान और सुविधाजनक तेज़ माध्यम है। इसलिए सुरक्षित आसान व सुविधाजनक रूप से पैसे पाने के लिए कस्टमर वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर द्वारा ज्यादा पैसा मंगाते हैं। 1 अप्रैल से 15 मई तक भारतवर्ष में लकी ड्रा के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए स्कीम चलाई थी। जिसमें जैदपुर कस्बे के मोहल्ला बड़ापूरा निवासी एक महिला को इंडक्शन चूल्हा ड्रा के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम में वेस्टर्न यूनियन की अधीन सुप्रीम सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड के रिजनल मैनेजर हरीश शाह व एरिया मैनेजर आशीष बाजपेयी ने अल हिंद टूर एंड ट्रेवल्स नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज के सामने ऑफिस में कस्टमर को इंडक्शन चूल्हा देकर सम्मानित किया। लकी ड्रा के माध्यम से इनाम पाकर कस्टमर काफी खुश हुई। कस्टमर ने कहा यह ज़ैदपुर कस्बे का सबसे पुराना ऑफिस है। और पिछले 10 साल मैं खुद यहीं से पैसा लेती हूं। इस अवसर पर ऑफिस के मैनेज़र इस्लामुद्दीन स्टाफ मोहम्मद अबसार शाह,मोहम्मद अर्सलान आदि लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

