सिविल कोर्ट परिसर में साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी माननीय जनपद न्यायाधीश के निर्देशो के अनुपालन आज ए0डी0आर0 भवन सिविल कोर्ट परिसर में ए0डी0आर0 मैकेनिज्म पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सचिव श्री संजय कुमार पैनल अधिवक्ता नीरज कुमार के अतिरिक्त सौरभ शुक्ला, लवकुश कनौजिया, मो0 सलमान, मोहित कुमार वर्मा एवं अन्य वादकारी आदि मौजूद थे।
सचिव संजय कुमार द्वारा वैकल्पिक विवाद समाधान विषय पर बोलते हुए बताया गया है कि समाज में बढ़ते विवादों के शीघ्र समाधान हेतु विवादों के वैकल्पिक मंच को अपनाये जाने की सामयिक आवश्यकता है पक्षकारों की सहमति से द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से विवाद का समाधान कराया जाता है। जिससे समय व धन की बचत होती है। समझौते का व्यापक कानूनी प्रभाव होता है, तथा अंतहीन मुकदमें बाजी से मुक्ति मिल जाती है साथ ही पक्षकारों के मध्य पारस्पारिक सौहार्द भी कायम होता है। मुकदमा दायर करने से पूर्व प्री-लिटिगेशन व मध्यस्थता के द्वारा एवं मुकदमा दायर होने के बाद लोक अदालतों के द्वारा सभी प्रकार के वादों को निपटाये जाने के बारे में बताया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों से, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक जानकारियों के प्रचार-प्रसार के बारें में बताया गया। पैनल अधिवक्ता नीरज कुमार वैकल्पिक विवाद समाधान का मुख्य उद्देश्य मुकदमेबाजी से बचने के लिए आप सुलह समझौता के आधार पर अपने वाद का निस्तारण निःशुल्क ,सरलता से एवं कम समय में करा सकते है। इसके अतिरिक्त आत्मरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लड़कियों को आत्म निर्भर एवं निर्भय होकर जीने के अधिकार के विषय में बताया गया एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर बोलते हुए बताया गया कि आधुनिक समाज में बेटियों के साथ भेदभावपूर्ण माहौल विघमान है। बेटियों को न सिर्फ बचाना है अपितु उन्हें पढ़ाना है और खेलाना भी जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन लवकुश कनौजिया द्वारा किया गया। विधिक साक्षरता कार्यक्रम में दिये गये विचारों से स्थानीय लोग लाभान्वित हुए।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

