भारतीय जनता पार्टी यूपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, आलाकमान ने पूरी की प्रक्रिया, बढ़ेगा बंसल का कद
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश के विधानसभा और विधान परिषद चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का ध्यान अब उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन पर है। भाजपा उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष का नाम घोषित होने के साथ ही प्रदेश संगठन में फेरबदल इसी हफ्ते तय है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनके ऊपर की दोहरी जिम्मेदारी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कम करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने के साथ ही बड़े फेरबदल भी होंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन, सुनील बंसल का भी कद बढ़ाया जाएगा। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश के बाहर कहीं और की जिम्मेदारी मांगी है। पार्टी ने उनका प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह पर अब अब पार्टी में नए चेहरे की तलाश की जा रही है,लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 सांसद चुने जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी तैयारी की है। प्रदेश के सभी 18 मंडल में कैबिनेट मंत्रियों को तीन दिन पर जिलों-जिलों में जाकर लोगों की समस्या सुनने की पार्टी की योजना 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव 2022 की तरह ही सफलता चाहती है। ऐसे में पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन के शीर्ष के दो पद पर कद्दावर नेता को ही आसान करना चाहती है। पार्टी को इसके लिए ऐसे चेहरों की तलाश है जो आने वाले समय को देखते हुए पार्टी के संगठन को प्रदेश में नई दिशा दे सकें।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

