बीबी ज़हरा इंसानों के लिए बेहतरीन नमूनये अमल है- मौ.हैदर अब्बास

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी ।बीबी ज़हरा इंसानों के लिए बेहतरीन नमूनये अमल है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा न लगाएं, बीबी ज़हरा की ज़िन्दगी को नमूनये अमल बनाएं ।यह बात सराय इस्माईल मे मरहूम मक़ासिद हुसैन  रिज़वी इब्ने मज़ाहिर हुसैन रिज़वी के चालीसवें की मजलिस को ख़िताब करते हुए आली जनाब मौलाना हैदर अब्बास ने कही ।उन्होंने यह भी कहा कि अमले सालेह करने वाले मर्द व औरतमें कोई फ़र्क नहीं ।वह बराबर केशरीक हैं।कुरआन मजीद को अमली जामा  पहनायें ,उसके बताये रास्ते पर चलकर नजात पायें ।इबादते परवरदिगार से कभी भी ग़ाफ़िल न हो ।क्योंकि हम अल्लाह के लिए हैं और हमें वापस उसीकी बारगाह मे जाना है।जिस दिन इंसान ख़ुदको राज़िक समझना बन्द कर देगाऔर खुदा को राज़िक़ समझने लगेगा।कामयाबी ख़ुदबख़ुद कदम चूमेगी।आखिर में करबला वालों के मसायब पेश किये।जिसे सुनकर मोमनीन रोने लगे।मजलिस से पहले सरवर अली करबलाई ने अपना कलाम पेश करते हुए पढा़ -छोड़कर दुनियां की लालच राहे हक़ पर चल पड़ो,है सफ़र मुश्किल मगर मंज़िल तो पाली जायेगी।ज़फ़र अब्बास लखीमपुरी ने पढ़ा – संगे ख़ास से चलो इत्र निचोड़ा जाए ,सूए हक़ काफ़िल ए फ़िक्र को  मोड़ा जाए।इल्म का चश्मये शीरीं न बहेगा जब तक ,जेहेल की शख़्त चट्टानों पा तोड़ा जाए । अली शायान नेभी नजरानये अक़ीदत पेश किया।हुसैन अहमद साहब ने शोज़ख्वानी की  ।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Don`t copy text!