ठेकेदारों को मजदूरों के प्रति नही है चिंता, आखिर कब तक चढ़ाई जाएगी बली
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। लकड़ी कटान के ठेकेदार एवं पुलिस विभाग की लापरवाही से एक मजदूर इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है यहां तक कि शासन-प्रशासन भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट मसौली के निवासी आशिक अली पुत्र अली हुसैन जोकि मजदूरी करता है। उसको आम की बाग कटाने के लिए ठेकेदार प्रदीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एवं उनके साथी अनिल सिंह उर्फ राजू रहने वाले प्रतापगढ़ के वर्तमान पता जहीराबाद है। जो आशिक को बाग कटाने के लिए बुला ले गए बाग काटते समय मजदूर पेड़ से गिर गया जिसको आनन-फानन में ठेकेदार इलाज के लिए ले गए और अस्पताल में छोड़ आए कोई खर्चा नहीं दिया गरीब मजदूर आज इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मजदूर के साथ-साथ शासन प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर रहा है जबकि ठेकेदार 10 पेड़ो की जगह 20 पेड़ कटवाया और पीड़ित मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से न्याय के लिए थाना से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्राचार के माध्यम से कई बार गुहार लगा चुका है। उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अब देखना यही है। कि शासन-प्रशासन और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस खबर को संज्ञान में लेकर पीड़ित मजदूरों के साथ क्या इंसाफ दिलाते हैं। जिससे मरीज अपना इलाज करा सके।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

