सीरिया, रणनैतिक क्षेत्र सहित कई क्षेत्र आतंकियों से स्वतंत्र

सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध प्रगति का क्रम जारी रखते हुए इदलिब प्रांत के रणनैतिक शहर मअर्रतुल नोमान को स्वतंत्र करा लिया है।


रक्षा और सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार मअर्रतुल नोमान सीरिया का आर्थिक केन्द्र हलब और राजधानी दमिश्क़ को मिलाने वाले मुख्य राजमार्ग पर स्थित है।
यह राजमार्ग देश के उत्तरी क्षेत्रों को सीधे रूप से दमिश्क़ से मिलाता है। सीरिया की सेना ने पिछले दिनों दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी इदलिब में आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट और अजनादुल क़ौक़ाज़ के ठिकानों को तबाह करने के बाद 5 महत्वपूर्ण क़स्ब़ों को स्वतंत्र करा लिया था।
इस दौरान होने वाली लड़ाई में आतंकवादियों को भारी जानी व माली नुक़सान उठाना पड़ा था। एक और सूचना के अनुसार सीरिया की सेना ने मअर्रतुल नोमान को स्वतंत्र कराने के बाद इसके आसपास स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले करके उन्हें तहस नहस कर दिया है।

Don`t copy text!