मीडिया सूत्रों ने सीरिया में रूसी और अमरीकी सैनिकों के बीच झड़पों की सूचना दी है।
मेहर न्यूज़ एजेन्सी ने अन्नशरह के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सीरियन ह्यूमन राइट्स वॉच नामक ग्रुप ने सीरिया में रूसी और अमरीकी सैनिकों के बीच झड़पों की सूचना दी है।
सीरियन ह्यूमन राइट्स वॉच नामक ग्रुप का कहना है कि रूसी सैन्य गाड़ियां जब अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग एम-4 से तल तमरा की ओर जाना चाहती थीं तो अमरीकी सैनिकों ने उन्हें रोक दिया और बात झड़प तक पहुंच गयी।
उधर करज़ियारात गांव में भी अमरीकी सैनिकों ने रूसी सैन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। करज़ियारात गांव हसका प्रांत में स्थित है।
Related Posts

