पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने पैदल गस्त कर शराब एव जेवलरी की दुकानों का जायजा लिया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर में अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने पैदल गस्त कर शराब एव जेवलरी की दुकानों का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एव सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगो से संवाद किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिदिन कस्बा समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि यह गश्त नियमित चलती रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सर्राफा मार्केट में दुकानदारों से मुलाकात करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता हैं इसलिए आप सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों
पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये। अपर पुलिस अधीक्षक ने शराब की दुकानों का जायजा लेते हुए दुकानों का स्टॉक एव गुणवत्ता की जांच की तथा शराब सेल्समैनों को कड़ी हिदायत दी कि ठेके के इर्दगिर्द शराब कदापि पी न जाय केवल बिक्री की जायेगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, महेश सिंह, माया यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!