नाले पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क दिखाई दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
जल्द चलेगी सहसवान नगर में जेसीबी मशीन नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को कराया जाएगा ध्वस्त उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह।
सहसवान। नाले नालियों को पाटकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके मद्देनजर आज उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित पालिका एवं तहसील कर्मचारी सहित पुलिस फोर्स मौजूद था उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि नाले नालियों के ऊपर से किए हुए अतिक्रमण को स्वता ही हटा लें अन्यथा बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूर्व में ही दुकानदारों को नोटिस दे दिए गए थे और जहां-जहां अतिक्रमण कर रखा है वहां पर निशान चिन्हित कर लगा दिए गए थे इसलिए अब किसी को भी नोटिस देने की जरूरत नहीं है बस कार्रवाई होना शेष रह गई है जो जल्द ही बुलडोजर का सहारा लेकर हटाया जाएगा आज की कार्रवाई से सहसवान के दुकानदारों में हड़कंप मच गया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

