मुख्यमंत्री के आदेश का दिखा असर सहसवान पुलिस व नगर पालिका ने सख्ती से कराया पालन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में आज भी चला जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसा कि अकबराबाद चौराहे पर अवैध पार्किंग व पटरी पर लगे खोमचा ठेले वालों को हटाया गया।सड़कों व फुटपाथ पर कोई भी ठेला गाड़ी टैक्सी स्टैंड ना रहने दिया जाए इनके लिए नगर पालिका कहीं अलग व्यवस्था करें उसी आदेश का असर भी दिखाई दे रहा है।
जिसे उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार नगरपालिका की टीम लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे हैं अकबराबाद चौराहे पर रोड के दोनो और ई रिक्शा टेंपो ठेले खोमचे वाले फुटपाथ घेर लेते थे अब इन सभी को वहां से हटा दिया गया है।

अकबराबाद चौराहे जाम की स्थिति बनी रहती है और आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। क्योंकि अधिकांश टैंपू ई-रिक्शा वालों का जमावड़ा बना रहता है जिससे आमजन को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। आज नगरपालिका टीम ने कई ठेले खोमचे वालों के चालान भी काटे व गाड़ियों के भी चालान काटे गये लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि नगर पालिका टीम के जाने के तुरंत बाद सारे टेंपो चालक व ठेले खोमचे वाले फिर जगह घेरने लगे बीच रोड पर टेंपो बाले सवारी भरते नजर आए देखने वाली बात यह है कि पुलिस कब तक कानून के नियम का पालन कराने में सफल होती हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!