संतोष हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शानिवार को वादी शिवराज पुत्र कामता प्रसाद निवासी मोहम्मदपुर परेठिया थाना सतरिख बाराबंकी ने थाना सतरिख पर तहरीर दी कि उसका बेटा सन्तोष कुमार गुरुवार से गायब है। जिसका शव शनिवार को ग्राम नींदनपुर मवैय्या के निकट गोमती नदी में मिला है। शक है कि मेरे बेटे की हत्या विजय कुमार यादव पुत्र स्व. कालीचरन निवासी देवियापुर सहेलिया थाना सतरिख बाराबंकी व उनके साथियों द्वारा की गई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सतरिख पर मु.अ.सं. 195/2022 धारा 302/201 भादवि. पंजीकृत किया गया। उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से मंगलवार को अभियुक्त विजय कुमार यादव पुत्र स्व. कालीचरन निवासी देवियापुर सहेलिया थाना सतरिख बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशांदेही पर आलाकत्ल गमछा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। इस मौके पर पुलिस टीम लाल चन्द सरोज, योगेन्द्र पाल सिंह, अविनाश चन्द्र मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!