सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आई बालिका, पहुँची अस्पताल, स्तिथि गंभीर
https://www.smnews24.com/?p=4688&preview=true
रामसनेहीघाट बाराबंकी। विकास खंड बनीकोडर के शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय रामसनेहीघाट की एक बालिका आज अचानक सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गई सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक अमला मौके पर पहुंचकर उसे सीएससी पर भर्ती कराया जांचोपरांत फैक्चर होने की दशा में खंड शिक्षा अधिकारी डा० अजीत प्रताप सिंह ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए स्वयं से पैसे लगाकर ऑपरेशन करा कर उस बच्ची को उसके घर भिजवा कर मानवता की मिसाल पेश किया ।
गौरतलब हो कि शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के ग्राम पंचायत धरौली के सुमेरगंज दशहरा बाग समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय रामसनेहीघाट जहां पर प्रधानाचार्य प्रतिभा व शिक्षा मित्र प्रतीक्षा तैनात है यहां की एक बच्ची आज दोपहर करीब दो बजे विद्यालय से जाते हुए जो ग्राम नारायणपुर भुड़हेरी निवासी सोनम उम्र 12 वर्ष पुत्री सत्रोहन जो विद्यालय से बाहर सड़क पार कर रही थी कि अचानक एक बाइक सवार सामने से आकर बच्ची को टकरा गया घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक गण व मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डा० अजीत प्रताप सिंह पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बनीकोडर ले गए जहां पर उसका इलाज चिकित्सक डॉ मनोज आर्या द्वारा किया गया ।हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर्या द्वारा बच्ची के फैक्चर का ऑपरेशन कर प्लास्टर चढ़ाने के बाद उसे घर जाने की सलाह पर खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी गाड़ी से उसे घर भेजवा कर अपने ऑफिस को गए इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने उन्हें काफी सराहा ।

