सुरेश राणा के गनर की गोली मारकर हत्‍या

https://www.smnews24.com/?p=4693&preview=true

योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा के गनर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई दी और शव को गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया, जिससे हड़कम्प मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस (Police) पहुंच गई है, घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी (SP) ने कहा कि जांच के बाद घटना खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में मेरठ जिले के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (Ashish Kumar) 2011 में यूपी पुलिस (Police) में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। आशीष की तैनाती इस समय शामली पुलिस लाइन में थी। इसके साथ योगी सरकार में मंत्री सुरेश राणा के गनर के तौर पर भी था। सिपाही आशीष छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। सोमवार को वह अपने खेत गया था, जहां उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। इस वारदात की जानकारी के बाद क्षेत्र में दहशत का महौल बना कुआ है। मौके पर पुलिस (Police) के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

पत्नी से आए दिन होता था विवाद

एसपी देहात अविनाश पांडेय (SP Dehat Avinash Pandey) ने बताया कि प्रथम दृष्‍टया सिपाही की रंजिशन गोली मारकर हत्‍या हुई है। उन्‍होंने बताया कि सिपाही का पत्‍नी और ससुराल पक्ष से भी झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को पत्‍नी से तलाक भी होना था, जिससे लेकर ससुराल पक्ष से समझौता भी हो गया था। उन्‍होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कई बिन्‍दुओं पर जांच कर रही है, घटना का खुलासा जल्‍द किया जाएगा।

Don`t copy text!