लोनीकटरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व 01 अदद तमंचा मय कारतूस बरामद- जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा दिनाँक 25.05.2022 को ग्राम लदई का पुरवा थाना लोनीकटरा से अभियुक्त नेवल कुमार पुत्र रामलखन रावत ऩिवासी ग्राम घीसा का पुरवा थाना लोनीकटरा बाराबंकी को 01 एक अदद देशी तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व चोरी की गयी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर नं0 UP32 DF1865 के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 155/22 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत है। अभियुक्त नेवल कुमार के विरूद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 161/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!