ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता की चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ श्रद्धालुओं में खुशी की लहर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता के श्रद्धालुओं क्षेत्रवासियों द्धारा तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित कराए जाने की एक लंबे समय से उत्तर प्रदेश से की जा रही मांग के चलते उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर तीर्थ स्थल सरसोंता के विकास के वास्ते प्रथम किश्त के रूप में 300 मीटर चहारदीवारी के निर्माण के लिए आवास विकास परिषद बदायूं द्वारा तीर्थ स्थल के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने से श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। ज्ञात रहे सहसवान नगर एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा एक लंबे समय से पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोंता को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने व सुंदरकांड कराए जाने की एक लंबे समय से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जा रही थी।

.उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सहसवान विधानसभा क्षेत्र के नगर सहसवान में ऐतिहासिक पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता के चौतरफा व पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से पूर्व तीर्थ स्थल की सुरक्षा के वास्ते आवास विकास परिषद बदायूं को 300 मीटर चहारदीवारी का निर्माण कार्य की प्रथम किस्त का धन जारी करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए जिस पर आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्धारा सरसोता कमेटी प्रबंधक एवं तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलकर भूमि की नाप तोल करते हुए चिन्हित किए जाने के लिए कहा जिस पर राजस्व टीम ने सरसोंता तीर्थ स्थल की चहारदीवारी के निर्माण कार्य के लिए भूमि को चिन्हित कर दिया भूमि को चिन्हित करने के उपरांत आवास विकास परिषद बदायूं ने तीर्थ स्थल पर मजबूत एवं चौड़े चौड़े टायर लगाकर चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया निर्माण कार्य प्रारंभ होने से सहसवान नगर क्षेत्र एवं तीर्थ स्थल से जुड़े श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर की दौड़ गई हैl
सरसोता कमेटी के प्रबंधक तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से तीर्थ स्थल की सुरक्षा के वास्ते 300 मीटर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में धनराशि मिलते ही चारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।चारदीवारी के निर्माण कार्य होने से असामाजिक एवं आवारा पशु तीर्थ स्थल मैं प्रवेश नहीं कर पाएंगे तीर्थ स्थल की चारों तरफ की भूमि पर चारदीवारी का निर्माण कार्य जैसे-जैसे कराए जाने के शासन द्धारा निर्देश मिलेंगे वैसे वैसे राजस्व टीम द्धारा भेजकर पैमाइश कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा l
तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की तीर्थ स्थल सरसोता की चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दंड झील की राजस्व टीम द्धारा सीमांकन करते हुए दंड झील पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। तथा दंड झील का पूर्व का स्वरूप लौटाने पर कार्य किया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

