वाहन स्वामी 31 मई तक जमा कर सकतें है लॉग बुक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है। कि विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 के अवसर पर हल्के/भारी वाहन जनपद में प्रयुक्त हुई थी। प्रयुक्त हुई वाहनों की लॉगबुक जिला पूर्ति अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकार, यातायात के कार्यालय में वाहन स्वामियों द्वारा जमा किया जाना था। यदि किन्हीं कारणों से जिन वाहन स्वामियों द्वारा जमा नही किया गया है, ऐसे वाहन स्वामीं अपनी लॉग बुक जिला पूर्ति अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी, यातायात व्यवस्था कार्यालय में 31 मई तक जमा कर सकतें है, जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सकें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!