विवादित जमीन पर कचरा फेकने को लेकर दो पक्षो में मारपीट
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। विवादित जमीन पर कचरा फेकने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोग लहूलुहान हो गये सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में लाकर मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेन्दौरा गांव में वीरेंद्र वर्मा और दयाराम गौतम के बीच काफी अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। विवादित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन फिर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता है। शनिवार की सुबह वीरेंद्र वर्मा के घर वालों ने दयाराम के निकास पर घर का कूड़ा फेंक दिया जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमे ईट पत्थर चलने के कारण वीरेंद्र व उसकी पत्नी विद्यावती घायल हो गयी वही दूसरी ओर दयाराम के गम्भीर चोटे आयी है सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंच कर तीनों घायलों को सीएचसी बड़ागांव उपचार के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

