रामसनेहीघाट, बाराबंकी। दरियाबाद नगर पंचायत में प्रशासन के बुलडोजर ने पकड़ी रफ्तार। अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। दुकान के आगे सरकारी भूमि पर चबूतरा बनाकर व टीन सेट कर व्यापारियों ने कर रखा था अतिक्रमण, चबूतरो को व टीन सेट को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त। मौके पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी, लिपिक मनीष कुमार श्रीवास्तव, दरियाबाद पुलिस फोर्स, नगर पंचायत ईयो एवं नगर पंचायत की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

