एसपी के आदेश पर पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान कच्ची शराब के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिये जिले के तेजतर्रार एसपी अरविन्द चतुर्वेदी ने जनपद थाना प्रभारियो को सख्त आदेश दिये है कि अगर कहीं भी कोई घटना हुई तो कार्यवाही होगी। आदेश मिलते ही पुलिस भी हरकत मे आ गई और जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है। वही मंगलवार को जनपद के अलग अलग थाना थाना क्षेत्रों से पुलिस ने भारी मात्रा मे कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 09 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे एक महिला गिरफ्तार हुई है। कोतवाली रामसनेहीघाट मे मुखबिर के इशारे पर बीती रात लगभग 8 बजे ग्राम भवनियापुर मे पुलिस शराब माफिया सन्तोष पुत्र पहलवान व रामतीरथ पुत्र कन्हई निवासी ग्राम भवनियापुर के पास से चालीस लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। वहीं थाना टिकैतनगर पुलिस ने दो अभियुक्त लखीराम पुत्र जगप्रसाद व रियाज अहमद उर्फ रज्जू पुत्र इश्तियाक निवासी पुरेपत्ते खंा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। थाना दरियाबाद मे पुलिस ने एक महिला कृष्णावती पत्नी स्व0 पुत्तीलाल रावत निवासी ग्राम इमिलिहा के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। थाना कुर्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सोनू रावत के पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर जेल भेजा। वहीं थाना बड्डूपुर मे आरौपी मनोज कुमार के पास दस लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ पकड़ा। कोतवाली देवा मे भी पुलिस ने दो अभियुक्त सर्वजीत पुत्र भोले रैदास निवासी महूमदाबाद व ऋषि रावत पुत्र शिवकुमार निवासी रसूलपुर दरगाह को गिरफ्तार किया गया। देवा पुलिस ने अभियुक्तगण के कब्जे से 05-05 लीटर कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों को पुलिस ने आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

