उझानी बाईपास पर बनेगा सीओ कार्यालय, डीएम-एसएसपी का निरीक्षण।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जल्द ही सीओ कार्यालय अब उझानी में दिखायी देगा। इसके लिये प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सीओ कार्यालय का निर्माण भी शीघ्र शुरू हो जायेगा। जिसके बाद फरियादियों को अब बदायूं जाने की मुश्किलों से छुटकारा मिल जायेगा। शनिवार को उझानी कोतवाली के समाधान दिवस संपन्न कराने के बाद डीएम दीप रंजन व एसएसपी ओपी सिंह ने उझानी बाइपास पर सीओ कार्यालय व देहमूं जंगल में थाना निर्माण के लिये भूमि का चयन किया। वहीं, कछला गंगा पुल पार कछला थाना बनाने के लिए पूर्व में चिह्नित की गयी भूमि थाना बनाने के लिये अनुकूल नहीं होने पर अधिकारियों ने निर्णय वापस ले लिया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि देहमूं के पास नया थाना बनने से आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम ठीक रहेंगे। इस समय कछला तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उझानी कोतवाली संभालती है। कछला में नया थाना बनने के बाद उझानी कोतवाली का भार कम हो जायेगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!