अवैध शराब के साथ कार चालक गिफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

खड़े ट्रक में जा टकराई कार, 442 शराब की बोतलें बरामद

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। (एसएम न्युज24 टाइम्स) कोटवा सड़क काका ढाबा के निकट प्रातः अयोध्या लखनऊ हाइवे पर एक हुंडई कार खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कार के परखच्चे उड़ गए और कार का एयरवेग खुल गया। जिसकी वजह से चालक की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला कि हथौधा चौकी क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बा के पास काका ढाबा के नजदीक लखनऊ से अयोध्या की ओर से एक तेज रफ्तार हुंडई कार जो दिल्ली से बिहार अवैध अंग्रेजी शराब ले कर जा रही था। तभी चालक सोनल कुमार पुत्र हरि शंकर जिला गाजियाबाद कोटवा सड़क ओवर ब्रिज के पास पहले से सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया किससे सोनल की जान बच्ची। हल्की फुल्की चोटे आई। इस घटना की सूचना चौकी प्रभारी आलोक सिंह को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार में सवार ड्राइवर सोनल को बाहर निकाल कर पूछताछ की गई तो बताया कि वह दिल्ली से 26 पेटी शराब लेकर बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था। इस संबंध में कोतवाली में तैनात एस.एस.आई अखिलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि शराब का अवैध व्यवसाय करता है वह दिल्ली से बिहार जा रहा था। अपराधी के कब्जे से अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू की 442 बोतले, दस हजार रूपये नगद, एक फोन और एक कार बरामद कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!