64 लाख पौध रोपण से हरा भरा होगा बाराबंकी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी।(एसएम न्युज24 टाइम्स)  कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उन्हांेने कहा कि वृक्षारापेण कराने के साथ ही पौधों को संरक्षण करना भी सभी विभागीय अधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। इस कार्य को बड़ी सतर्कता के साथ व जिम्मेदारी के साथ कराना सुनिश्चित करें उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान सत्र हेतु कुल 6411118 पौधा रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के संबंध में विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। सभी विभागीय अधिकारी का अपने लक्ष्य को समय से पूरा कराएं। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण लक्ष्य के सापेक्ष भूमि का चिन्हांकन अवश्य करा लें तथा स्थल चयन की सूचना भी उपलब्ध कराये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, प्रभागीय वन अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, संरक्षक हितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!