अफगानिस्तान से बड़ी खबर … शहीद क़ासिम सुलैमानी का क़ातिल मारा गया? जाने सीआईए के भयानक एजेन्ट, डार्क प्रिंस को…
अमरीका की खुफिया एजेन्सी, सीआईए में ईरान, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान डेस्क के प्रभारी अफगानिस्तान में सोमवार को ध्वस्त होने वाले अमरीकी विमान में मारे गये हैं।
रूसी सूत्रों के अनुसार अफगानिस्तान में सोमवार को अमरीका का जो जहाज़ गिरा है उसमें माइकल दि एंड्रा भी थे जिन्हें जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या का योजनाकार बताया गया था।
माइकल दि एंड्रा सीआईए में ईरान, इराक़ और अफगानिस्तान में होने वाले अभियानों के प्रभारी थे और उन्हें सीआई में ” आयतुल्लाह माइक ” भी कहा जाता था।
वेटर्न्स टूडे के हवाले से तसनीम न्यूज़ एजेन्सी ने बताया है कि रूसी सूत्रों ने बताया है कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या के अभियान के प्रमुख माइकल दि एंड्रा की अफगानिस्तान में दुर्घटना का शिकार होने वाले अमरीकी विमान में मौत हो गयी है।
माइकल दि एंड्रा को मध्य पूर्व में अमरीकी योजनाओं को लागू करने वाले मुख्य लोगों में समझा जाता रहा है।

