किसी ज़रूरतमंद की मदद करना ही सच्ची श्रद्धा: हर्षित राजकुमार
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल जिले में श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। इस मौके पर एक तरफ तो हनुमान जी के मंदिरों में दिन भर भक्तों की भीड़ रही। तो वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह शर्बत वितरण और भंडारे के आयोजन किए गए। इसी क्रम में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने अपनी टीम संग शहर के विभिन्न जगहों पर व बस्तियों में जाकर सैकड़ों पूड़ी सब्ज़ी के पैकेट वितरित किये। इस मौके पर बोलते हुए समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने कहा कि किसी ज़रूरतमंद की मदद करना व किसी भूखे को खाना खिलाना ही हनुमान जी के प्रति सच्ची श्रद्धा है। तथा हम सबका और हमारी टीम का पूरा प्रयास रहता है कि किसी भी दिन कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोये। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी हर्षित राजकुमार, मो. फ़ैज़ अहमद, राहिल एड., अदीब किदवाई, आदि लोग मौजूद रहें।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

