राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में पीएम को भेजा ज्ञापन

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । गन्ना कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में कर्नाटक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में पदाधिकारियो ने एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्य्म से प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र सौंपा। मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित गन्ना सस्थान में एकत्र होकर पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और कर्नाटक सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है और किसान नेताओं को परेशान किया जा रहा है वास्तविक मुद्दों से भटका कर जनता के लिए राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। किसान समस्याओं पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। कल राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी का जो कर्नाटक में जो दुर्व्यवहार हुआ वह संपूर्ण किसान बिरादरी का अपमान है जिसको भारतीय किसान यूनियन टिकैत कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। हम सभी लोग टिकैत जी के सम्मान में सड़क पर संघर्ष करेंगे।  मान सम्मान से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं है ।इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम किशोर पटेल व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया मुख्य रूप से इस अवसर पर युवा मण्डल उपाध्यक्ष कपिल वर्मा युवा जिला अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी सतीश वर्मा रिन्कू सनत वर्मा रावत सुधाकर वर्मा संजय रस्तोगी राजेश वर्मा भगवती प्रसाद प्रमोद कुमार रामानंद रईस अहमद पन्नालाल श्री नारायण अरविंद कुमार गुरुदीन रामदास यादव जयचंद अंकित तिवारी वसीम वारसी नसीर भाई ओम प्रकाश बाबू जी संदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!