ट्रैक्टर एजेंसी मालिक से लूट में सात पर मुकदमा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बिसौली। तीन दिन की हीलाहवाली के बाद बिसौली कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक के साथ हुयी लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। मुकदमे में पांच नामजद और दो अज्ञात बदमाश शामिल किये गये है। पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गयी है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरिया निवासी मनोज कुमार की बिल्सी रोड पर ट्रैक्टर एजेंसी है। मनोज के मुताबिक, 27 मई की शाम करीब पांच बजे वह वर्कशाप से बाहर निकले। इसी बीच सात हमलावरों ने मारपीट कर उनका मोबाइल, पर्स व सोने की चैन छीन लूट ली। इनमें से पांच लोगों को उन्होंने पहचान भी लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मनोज का कहना था कि उनका नामजद पांच लोगों से रुपये के लेनदेन को विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले एक आरोपियों ने मोबाइल पर धमकी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर हीलाहवाली कर दी। मंगलवार को पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

