सरकारी व सार्वजनिक जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया भाजपा नेता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तय।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स ) सहसवान- बदायूं 9719216984
भाजपा नेता के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई तय। भू-माफिया के खिलाफ दर्ज मुकदमों चल रही जांच।
बदायूं। वजीरगंज में सरकारी व सार्वजनिक जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया भाजपा नेता खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तय मानी जा रही है। यही वजह है कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच तेजी से की जा रही है। अफसर पूरी तरह उस पर कार्रवाई का मन बनाए बैठे हैं। वहीं भू-माफिया इस उम्मीद में हैं कि उसे इस बार भी सरपरस्ती देने वाले सत्ताधारी विधायक बचा ले जाएंगे। भाजपा नेता की सरपरस्ती में भू-माफिया बने राहुल वार्ष्णेय पर 4 वर्ष बाद प्रभावी कार्रवाई हो रही है। साल 2018 में उसने काफी जमीन कब्जा करके वजीरगंज में दुकानें बनवाई थी। शिकायतों पर जांच के बाद मामला शासन तक पहुंचा तो तत्कालीन मंडलायुक्त ने उसके खिलाफ कार्रवाई को लिखा, लेकिन सत्ताधारी विधायक की सरपरस्ती उस पर बनी रही और वह कार्रवाई से बचता रहा, लेकिन पिछले कुछ दिन से अफसरों ने उसको सबक सिखाने की ठानी और उसके खिलाफ मुकदमे लिख डाले।
आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना काफी तीव्रता से कराई जा रही है। ताकि इस भू-माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सके, क्योंकि कब्जेदारी इसने अकेले नहीं बल्कि कई लोगों के साथ मिलकर की है। नतीजतन सिस्टम इसे पूरा गिरोह मान रहा है। ऐसे में इस गिरोह को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद निवारण अधिनियम के तहत शिकंजे में कसा जाना है। प्रावधान के मुताबिक, मुकदमों में चार्जशीट के बाद यह प्रक्रिया अमल में लाई जाती है। भू-माफिया राहुल की संपत्ति कुर्क करने की भी अफसरों की तैयारी है, क्योंकि इसी कब्जेदारी के बाद उसने काफी संपत्ति अर्जित की है। SP देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में चार्जशीट होते ही गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। वहीं कब्जेदारी किया गया निर्माण प्रशासनिक अफसरों की अनुमित के बाद ढहाया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स ) सहसवान- बदायूं 9719216984

